JamshedpurSaraikela

कांड्रा: कांग्रेस में निष्क्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को हटाया जाएगा: रियाजुद्दीन खान

Jamshedpur : कांग्रेस में निष्क्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह पर नये ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को स्थापित कर संगठन को प्रभावी और धारदार बनाया जाएगा. गुरुवार को कांग्रेस के जिला प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के कॉर्डिनेटर रियाजउद्दीन खान एवं जिला अध्यक्ष छोट राय किस्कु ने गम्हरिया में प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नयी शक्ति एवं नये जोश के साथ उपस्थित होने के लिए यह कदम उठाया गया है. कहा कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक निष्क्रिय कांग्रेसियों की सूची बना ली गयी है. इसमें कई प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिलास्तर के पदाधिकारी हैं. प्रदेश स्तर की रांची में कल बैठक में सूची पर मंथन होने के बाद हटाने का निर्णय लिया गया है. उक्त बैठक में प्रदेश प्रभारी अखिलेश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद गीता कोड़ा, सुबोध कांत सहाय समेत सभी शीर्ष कांग्रेसियों की उपस्थिति में समीक्षोपरांत हटाने एवं नये सिरे से संगठन को धारदार बनाने का निर्णय लिया गया है.

बताया कि इसके लिए सूची तैयार कर ली गयी है, उसमें वैसे लोग भी शामिल हैं जो पूरी तरह समय नहीं दे पा रहे हैं. खान ने बताया कि पिछले 18 से 24 अप्रैल तक राज्य स्तर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम से निष्क्रिय कांग्रेस की अनुपस्थिति एवं कर्तव्यहीनता की पोल खुली. बताया कि वर्तमान में कांग्रेस की 32 विंग एवं 71 से अधिक पदाधिकारी हैं. संगठन को नये सिरे से पुनर्गठित करने के बाद सौ दिन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. इस अवसर पर रिंकी ठाकुर भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : श्री श्याम मंदिर का छठा स्थापना दिवस महोत्सव 12 को, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Related Articles

Back to top button