JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में कोरोना के 47 मरीज, सबसे ज्यादा एक्टिव रांची में

Ranchi: राजधानी रांची में कोरोना का कहर जारी है. वहीं अब राज्य के 6 जिलों में कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है. राज्य में सबसे अधिक सक्रिय मरीज रांची में 23 है. जबकि 11 मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर चतरा जिला है. इसके अलावा देवघर, जामताड़ा, ईस्ट सिंहभूम और खूंटी में भी मरीज मिलने के बाद भी अधिकारी नींद में हैं. यही वजह है कि मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 4 नए मरीज सामने आए हैं और 2 रिकवर हुए हैं. इन सबके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 47 हो गई है.

668 सैंपल है पेंडिंग

भले ही सैंपल कलेक्शन की रफ्तार बढ़ी है और टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाई गई है. इसके बावजूद कलेक्शन की तुलना में टेस्टिंग धीमी है. अभी ही 668 सैंपल पेंडिंग है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर मास लेवल पर कलेक्शन और टेस्टिंग शुरू किए जाएं तो सैंपल पेंडिंग की संख्या और बढ़ जाएगी। इसके बाद मरीजों का पता लगाना मुश्किल हो जाएगा. सैंपल टेस्टिंग के मामले में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सुस्त पड़ गया है.

कहां कितने सक्रिय मरीज

रांची 23

चतरा 11

इस्ट सिंहभूम 2

देवघर 5

खूंटी 1

जामताड़ा 5

Related Articles

Back to top button