Lead NewsNEWSRanchi

श्री श्याम मंदिर का छठा स्थापना दिवस महोत्सव 12 को, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Ranchi: श्री श्याम मित्र मंडल चालू वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के तौर पर मनाते हुए कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है. इसी कड़ी में हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर का षष्ठम स्थापना दिवस महोत्सव 12 मई को आयोजित होगा. मंडल के महामंत्री श्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस समारोह की तैयारी चल रही है. इस दिन मंदिर को भव्यता से सजाया जाएगा. श्री श्याम बाबा को दो बार अलग-अलग रंग बिरंगे सुगंधित् पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा. महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 10 बजे से होगी.

गणेश पूजन अनुष्ठान के साथ शुरू होगा कार्यक्रम

इसके पूर्व गणेश पूजन अनुष्ठान का वैदिक कार्य होगा. इसके बाद मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी अपनी धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सरावगी व परिवार संग श्याम प्रभु का पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित करेंगे. श्रीनारसरिया ने बताया कि मंडल के सदस्य तथा बाबा के भक्तों द्वारा सभी देवी देवताओं के भजन गायन कर अपनी भक्त निवेदित करेंगे. श्री श्याम बाबा के लोकप्रिय भजनों के गायक रचयिता गोरखपुर के हरमिंदर पाल सिंह रोमी महोत्सव में पधार रहे हैं. रोमी अपने सुमधुर भजनों के गायन करके श्री श्याम बाबा को रिझायेंगे.

ये लोग लगे हैं तैयारी में

श्रीनारसरिया ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में निर्मित होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग चढ़ाने के बाद निरंतर भक्तजनों को वितरित किया जाएगा. मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में श्रवण ढानढणिया, प्रदीप राजगढ़िया, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल, अनिल नारणोली, पंकज गाड़ोदिया, राजीव रंजन मित्तल, रतन शर्मा, संजय सराफ, विकास मोदी, पवन गोयनका, निखिल नारनौली, अरविंद सोमानी आनंद मालपानी सलज अग्रवाल (सोनू) मीरा अग्रवाल, कविता मित्तल, रमा सरावगी म अन्नपूर्णा सरावगी, स्नेहा पोद्दार, महोत्सव की तैयारियों में लगे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button