Jamshedpur

जुगसलाई आरओबी : शुरू कराया गया हाईटेंशन तार की शिफ्टिंग का कार्य

Jamshedpur :  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जुगसलाई आरओबी के निरीक्षण के दौरान जो निर्देश दिए थे, उनपर अमल प्रारंभ हो गया है. बिजली विभाग की ओर से ओवरहेड हाईटेंशन तार को अंडरग्राउंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है़. शनिवार को तीन से चार घंटे जुगसलाई का पावर काटा जाएगा.  इस बीच तार शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा. आरओबी के निर्माण में बाधाओं को दूर होने की खबर से जुगसलाई एवं बागबेड़ा के निवासियों में हर्ष की लहर है़. सिंहभूम चैंबर के कार्यसमिति सदस्य उमेश खीरवाल, प्रकाश जोशी, दीपक सावा, नरेश खीरवाल, अजय अग्रवाल, सुरेश शर्मा लिपु, सीताराम अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद, एकलाक अहमद, अफजल इत्यादि जुगसलाई आरओबी पहुंचे और काम का मुआयना किया. मौके पर बिजली विभाग की ओर से एसडीओ इमरान मुर्तजा, मंजू देवी, लाइन मैन श्रवण रजक एवं ठेकेदार दीपक सैनी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर एनआइए की विशेष अदालत में हुई सुनवाई

 

 

Related Articles

Back to top button