
Dubai : किसी भी खेल में जब दो टीमें खेलती हैं तो अधिकतर बार कोई ना कोई टीम हारती है तो दूसरी टीम विजयी होती है. लेकिन अब खेलों की हार जीत को लेकर सोशल मीडिया पर जहर उगलने का सिलसिला शुरू हो जाता है. अब ताजा मामला ICC T-20 World Cup से जुड़ा है.
11 नवंबर को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बहुत अच्छा खेलने के बाद भी आस्ट्रेलिया से हार गयी. इस मैच पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया था. इसके बाद वेड ने अगली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला कर फाइनल में पहुंचा दिया.
इसके बाद बौखलाये पाकिस्तानी समर्थकों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हसन अली के खिलाफ बेहद शर्मनाक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया है.
ट्रोल्स ने हसन अली के शिया होने और उनकी भारतीय पत्नी सामिया को भी नहीं बख्शा. सामिया को लेकर बेहद भद्दी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर तैर रही हैं. हसन अली को पाकिस्ताक में ‘गद्दार’ तक कहा जा रहा है.
ठीक वैसे ही जैसे, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खराब गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाद मोहम्मद शमी को कहा गया था. हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि शमी पर ज्यादातर ऐसी टिप्पणियां पाकिस्तानी यूजर्स की ओर से हुई थीं.
इसे भी पढ़ें:आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश
एक ने ट्वीट किया, अली को आते ही गोली मार देनी चाहिए
इंस्टाग्राम पर हसन अली और उनकी पत्नी सामिया आरजू के अकाउंट पर पाकिस्तानी यूजर्स के गंदे कमेंट्स की भरमार है. कोई उनसे पूछ रहा है कि सेमीफाइनल में रन कुटवाने के लिए उन्होंने कितने पैसे लिए थे. कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर ‘लटके-झटकों’ वाली पोस्ट्स तक को जिम्मेदार बता दिया.
अली की ‘हिंदुस्तानी बीवी’ के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. कुछ पाकिस्तानी हैंडल्स’ ने तो ट्वीट में कहा है कि हसन अली को आते ही गोली मार देनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें:पोस्ट कोविड के मरीज रहें अलर्ट, ठंड बढ़ा रही है परेशानी
शमी और अब हसन अली…
शमी को लेकर भी ‘गद्दार’ जैसी टिप्पणियां खूब हुईं थी . पूर्व क्रिकेटर्स समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी भी शमी के साथ खड़े नजर आए. मगर हसन अली का साथ देने वाला चुनिंदा लोग हैं. शमी के खिलाफ जो कमेंट्स हुए, उनमें से ज्याादातर पाकिस्ताानी यूजर्स ने किए, कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था.
अब वही लोग हसन अली के धर्म और उनकी भारतीय पत्नी को लेकर बकवास लिख रहे हैं. हालांकि कुछ भारतीय यूजर्स ने हसन अली को अपना प्यार भी दिया है.
इसे भी पढ़ें:पोस्ट कोविड के मरीज रहें अलर्ट, ठंड बढ़ा रही है परेशानी




