ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : जुगसलाई के विधायक मंगल काल‍िंंदी के निर्देश पर कार्डधारियों के बीच एमओ ने शुरू कराया राशन वितरण

Patamda: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश के बाद मंगलवार को पटमदा प्रखंड की काश्मार पंचायत के सांझड़ा गांव में पीडीएस दुकानदार ने कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण करना शुरू कर दिया है. यहां पहुंचे एमओ बिजेंद्र कुमार व विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार ने पीडीएस दुकान में पहुंचे लोगों के साथ बात की एवं आश्वासन दिया कि उनलोगों को उनका राशन जरूर मिलेगा. यहां कुमारदा, नूतनडीह, गेंगाड़ा व सांझड़ा गांव के कार्डधारी पहुंचे हुए थे.

इस संबंध में एमओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि सरस्वती वाहिनी महिला समूह सांझड़ा के पास काश्मार पंचायत के 800 कार्डधारियों का राशन आवंटन होता है. डीलर द्वारा किसी को एक माह, किसी को दो माह तो किसी को तीन माह का राशन नहीं दिया गया था. उन्होंने दुकान परिसर में घंटों बैठकर राशन वितरण का काम शुरू कराया है और ग्रामीणों की सहमति से ही एक सप्ताह के अंदर सभी कार्डधारियों के बीच राशन वितरण का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद कार्डधारक उनसे राशन लेना चाहेंगे तो ठीक अन्यथा दूसरे दुकानदार के पास टैग किया जायेगा. इस दौरान डीलर के स्टाफ व ग्रामीणों के बीच कुछ देर के लिए राशन वितरण में अनियमितता के मुद्दे पर बहस भी हुई. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, कोषाध्यक्ष जामिनि प्रमाणिक, झामुमो नेता चंद्रशेखर टुडू व कांग्रेस के विश्वामित्र दास, पंसस प्रतिनिधि राजेन्द्र कुंभकार, मानवेश बनर्जी आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- TATA OPEN INNOVATION : डायबिटीज का पता लगाने के लिए आईआईटी हैदराबाद को मिला पांच लाख रुपये का पुरस्कार

Related Articles

Back to top button