
Jamshedpur : मानगो चौक को जाम से निजात दिलाने की तैयारी चल रही है. यहां पांच मीटर व्यास का एक छोटा गोलचक्कर बनाया जा रहा है. इसके बनने के बाद मानगो चौक पर काफी जगह निकल आयेगी और गाड़ियों की आवाजाही आसान हो जायेगी. टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) मानगो चौक पर यातायात की सुविधा के लिए यह काम करा रही है. टीएसयूआइएसएल के अधिकारियों का कहना है कि 15 जुलाई तक काम पूरा हो जायेगा. सड़क पर जगह निकालने के लिए मानगो चौक पर लगी शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा को भी वहां से थोड़ी दूर पर शिफ्ट किया जायेगा. इसके लिए नये बननेवाले गोलचक्कर के आकार का एक चबूतरा बनाया जा रहा है, जिसपर प्रतिमा लगायी जायेगी. इस चबूतरे का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. प्रतिमा हटने के बाद जिस पार्कनुमा चबूतरे पर अभी प्रतिमा लगी है, उसे तोड़ दिया जायेगा. इसे तोड़ने की वजह यह है कि यह चबूतरा काफी जगह घेर रहा था. इस वजह से मानगो चौक पर कंजेशन हो गया था. इधर मंगलवार को मानगो चौक पर जाम लगता रहा. सुबह स्कूल खुलने के समय और छुट्टी के बाद जाम लगा. इसी तरह ऑफिस आवर और छुट्टी के समय मानगो चौक पर जाम लगता रहा.
इसे भी पढ़ें – JAMSHEDPUR : बच्ची के शव को पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से किया बरामद, मां-बाप ने कर दी थी हत्या




