Crime NewsJamshedpurJharkhand

बिरसानगर से कदमा जा रही ऑटो साकची कब्रिस्तान के पास अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार की चार महिला समेत सात घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत कब्रिस्तान के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस घटना में एक ही परिवार से चार महिला समेत सात लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पीसीआर वाहन संख्या 17 मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायलों मे 84 वर्षीय जोगिंदर मुखी, शैलेंद्र मुखी, पूर्णिमा मुखी, सीमा मुखी, अनुपमा मुखी और सुप्रिया मुखी के अलावा ऑटो चालक रमेश शामिल है. घटना में जोगिंदर को ज्यादा चोटें आई है जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है. सभी को टीएमएच रेफर कर दिया गया है. जोगिंदर टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी है जबकि शैलेंद्र टाटा स्टील में कार्यरत है. घटना की जानकारी देते हुए सुप्रिया ने बताया कि वे लोग ऑटो पर सवार होकर कदमा राम जनम नगर स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे. वहां से उन्हें बस से कटक में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. साकची चौक से आगे बढ़ने पर कब्रिस्तान के पास ऑटो का अगला चक्का एक बड़े पत्थर पर चढ़ गया जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई.

इसे भी पढ़े : जमशेदपुर : सगे भाई ने सहयोगियों के साथ मिलकर की थी दांगदू मुर्मू की हत्या, चार गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

Related Articles

Back to top button