
Jamshedpur : झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन एवं जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई. वहीं इस संवाददाता सम्मेलन में झामुमो के कई नेता भी मौजूद थे. उलगुलान न्याय महरैली का आयोजन इंडिया गठबंधन के द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी, इंडिया गठबंधन दल के नेतागण शामिल हो रहे हैं. पत्रकारों को जानकारी देते हुए घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं का जुटान रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया जा रहा है जहां जेल में बंद पार्टी के युवा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रिहाई की मांग को लेकर सभी गठबंधन के नेता अपना विरोध प्रकट करने के लिए झारखंड की धरती पर पहुंचेंगे. इस उलगुलान न्याय महरैली में जमशेदपुर से सभी विधायक, जिला एवं केंद्र के सभी नेता हज़ारों कार्यकर्ता के साथ शामिल होकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे और राज्य की जनता को भाजपा के झूठे वादों से अवगत कराएंगे.
इसे भी पढ़ें – बेरमो में रामनवमी पर विभिन्न स्थानों पर निकाला गया जुलूस एवं भव्य झांकी



