BokaroJharkhand

बेरमो में रामनवमी पर विभिन्न स्थानों पर निकाला गया जुलूस एवं भव्य झांकी

Bermo : बेरमो अनुमंडल के बेरमो,फुसरो, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, नावाडीह आदि में रामनवमी को लेकर बुधवार को सभी अखाड़ों के महावीरी झंडों के साथ जय श्री राम के गगनभेदी नारों एवं डीजे, ढ़ोल, बाजे की धुन पर भव्य एवं आकर्षक जुलूस एवं झांकी निकाली गयी. बोकारो थर्मल में सभी अखाड़ों के झंडे एवं झांकी बोकारो थर्मल महावीर मंदिर, रेल्वे स्टेशन होकर बोकारो क्लब मैदान पर पहुंच सभी का मिलान हुआ. मैदान में सभी अखाड़ों के करतब बाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तथा झांकी की प्रस्तुति की. मुर्गी फार्म की झांकी को लोगों ने काफी सराहा. जुलूस में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया. जुलूस के रास्तों में जुबली पार्क, बीओआई, रेल्वे स्टेशन, रेलवे गेट आदि स्थानों पर जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया तथा जुलूस में शामिल सभी को शर्बत विभिन्न संगठनों की ओर से पिलाया गया.

इसे भी पढ़ें – महापर्व रामनवमी पर जय श्री राम के जयकारे से गूंजा कोडरमा

Related Articles

Back to top button