
- दुमका और राजमहल सीटों पर वर्तमान सांसदों को मिला टिकट
- फासीवादी शक्तियों के खिलाफ महागठबंधन से समझौते का किया ऐलान
Ranchi: राज्य में 4 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी ने दुमका से जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और राजमहल से विजय हांसदा को उम्मीदवार बनाया है. ये दोनों वर्तमान में इन्हीं संसदीय सीटों से सांसद हैं. वहीं गिरिडीह सीट पर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो और जमशेदपुर सीट से सरायकेला विधायक चंपई सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है.
देखें वीडियो-
जेएमएम प्रवक्ता विनोद पाण्डेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य की फासीवादी शक्तियों को समाप्त करने के लिए जेएमएम कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने महागठबंधऩ में रह कर चुनाव लड़ने का समझौता किया है.
इसे भी पढ़ें – शाह का वार, कहा- कांग्रेस की औकात नहीं कि कश्मीर से हटा दे AFSPA
पत्र लिख चंपई सोरेन ने की थी टिकट की मांग
बता दें कि सरायकेला विधायक ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिख कर कहा था कि वह जमशेदपुर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं. इससे पहले वह सिंहभूम से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी. इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया था. हालांकि उनके नाम के पहले यहां से आस्तिक महतो, अरविंद सिंह और बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी का नाम भी चल रहा था.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में लोकसभा चुनाव कराने में खर्च होंगे 177 करोड़ रुपये



