NationalNEWS

J&K: किश्तवाड़ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन अधिकारी घायल

Jammu: जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ. इसमें तीन लोग सवार थे. तीनों को जख्मी हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है. मामले को लेकर सेना की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि गुरुवार को करीब सवा ग्यारह बजे ऑपरेशनल मिशन पर रवाना हुए ध्रुव हेलीकॉप्टर ने किश्तवाड़ की मरुआ नदी के तट पर लैंडिंग के दौरान हादसे की चपेट में आया.जानकारी के मुताबिक, पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी.

इसे भी पढ़ें: गो फ़र्स्ट एयरलाइन: 9 मई तक की उड़ानें रद्द, 15 मई तक बुकिंग बंद

इसके तुरंत बाद बचाव अभियान मौके पर रवाना हुआ. सेना की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं.विमान में दो पायलट और एक टेक्नीशियन सवार थे. तीनों घायल कर्मियों को उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है.मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. बता दें कि इससे पूर्व गत 16 मार्च को भी अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर एटीसी से संपर्क टूटने के बाद  दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना में दोनों पायलटों लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी और मेजर जयंता ए की मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button