Business

#JIO ने पेश किये नये टैरिफ प्लान, पहले की तुलना में 39% तक महंगे

New Delhi: मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने नये ‘ ऑल इन वन प्लान ‘ की घोषणा की. ग्राहकों के लिए छह दिसंबर से लागू होने वाले ये प्लान पिछले टैरिफ प्लान से 39 प्रतिशत तक महंगे हैं.

नये मोबाइल एवं डेटा प्लान के मुताबिक, जियो के ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी प्रति दिन डेटा वाले प्लान के लिए अब 555 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. फिलहाल, ये सुविधाएं कंपनी के 399 रुपये के मौजूदा प्लान में मिल रही हैं. इस लिहाज से नया प्लान 39 प्रतिशत महंगा है.

इस पैक में जियो से जियो नंबर पर असीमित कॉलिंग मिलेगी. कंपनी की ” न्यायोचित उपयोग की नीति (एफयूपी)” के तहत जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मुक्त मिनट मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें – #LokSabha: कमाई गिरने पर रेल मंत्री ने कहा, सैलरी और सामाजिक दायित्व निभाने में खर्च हो रही रेलवे की बड़ी राशि     

क्या है प्लान

जियो ने 153 रुपये के प्लान के दाम को बढ़ा कर 199 रुपये, 198 रुपयेवाले प्लान को 249 रुपये, 299 रुपये के प्लान को 349 रुपये, 349 रुपये के पैक को 399 रुपये, 448 रुपये पैक को 599 रुपये और 1,699 रुपये के प्लान को बढ़ा कर 2199 रुपये कर दिया है.

इसी प्रकार 98 रुपये के प्लान को बढ़ा कर 129 रुपये कर दिया गया है. इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा और अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 मिनट मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें – सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दवाओं की ऑनलाइन बिक्री रोकने का आदेश

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button