
Giridih: गिरिडीह के नामचीन इलेक्ट्रिक शोरूम प्रदीप सेल्स में गुरुवार को लियोलोड कम्पनी के नए एयर कंडीशनर प्रोडक्ट लांचिंग किया गया. इस दौरान शहर के मकतपुर रोड स्थित प्रदीप सेल्स के शोरूम में हुए इस लांचिंग इवेंट में प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के डायरेक्टर निशंक अग्रवाल के साथ लियोलोड कम्पनी से आए प्रतिनिधि शामिल हुए और एक शानदार समारोह में कंपनी के न्यू मॉडल एसी का लांचिंग किया गया. मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि ने न्यू मॉडल एसी की जानकारी देते हुए कहा की कंपनी ने इस प्रोडक्ट को नए तरीके से बनाया है. क्योंकि न्यू मॉडल वाला एसी देखने में अगर अच्छा है तो इसकी खासियत है की ये बिजली कम खपत करता है. इधर प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के डायरेक्टर निशंक अग्रवाल ने कहा की कड़ी गर्मी में ये बड़े कमरे को कम समय में वातानुकूलित करने की क्षमता रखता है. इधर लांचिंग इवेंट में प्रदीप सेल्स के कई कर्मी भी शामिल हुए थे.
इस भी पढ़ें: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को




