BusinessNational

भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग

New Delhi: देश के लगभग 28 भारतीय स्टार्टअप्स ने इस सप्ताह 800.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग 29 डील के जरिए हासिल की है. आईएनसी42 की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह भारतीय स्टार्टअप के द्वारा 21 डील के तहत 201.8 मिलियन डॉलर फंड अर्जित किए गए थे. जिसके मुकाबले इस सप्ताह फंडिंग हासिल करने में 296 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

बता दें कि क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न ज़ेप्टो ने इस सप्ताह अपने मेगा फंडिंग राउंड को समाप्त करने की घोषणा की. उसने 3.6 बिलियन डॉलर की वैल्यूशन पर 665 मिलियन डॉलर फंडिंग हासिल की, यह हाल के दिनों में किसी कंपनी द्वारा प्राप्त सबसे बड़ी फंडिंग बन गई है.

फंडिंग हासिल करने वाली स्टार्टअप कंपनियों में अकेले उपभोक्ता सेवाओं वाली कंपनी ने 665 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की, जबकि फिनटेक स्टार्टअप्स ने 50.3 मिलियन डॉलर, अल्कोहलिक पेय वाली स्टार्टअप्स ने 25 मिलियन डॉलर, क्लीनटेक स्टार्टअप्स ने 23.9 मिलियन डॉलर और एंटरप्राइज़टेक स्टार्टअप्स ने 16.7 मिलियन डॉलर फंड जुटाए.

आय फाइनेंस’ ने इस सप्ताह डच उद्यमशीलता विकास बैंक (Dutch entrepreneurial development bank) के नेतृत्व में 250 करोड़ रुपये (30 मिलियन डॉलर) की फंडिंग हासिल करने में सफलता पाई है.

क्राफ्ट बियर निर्माता बीरा 91 को पिछले तीन महीनों में 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त की है. मार्च में, इसने टाइगर पैसिफिक कैपिटल से 25 मिलियन डॉलर जुटाए थे.

 

Entrepreneur Villa

 

Related Articles

Back to top button