Lead NewsRanchi

हेमंत सरकार के तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण झारखंड की बदल रही डेमोग्राफी: दीपक प्रकाश

झारखंड के सभी मंडलों में हेमंत सरकार का पुतला फूंका गया

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर में हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला. प्रेस वार्ता में सरकार पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि जमशेदपुर में सत्ताधारी दल के इशारे पर प्रशासनिक पदाधिकारी समाज को बाँटने का कार्य कर रहे हैं. 9 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीक़े से घटना को अंजाम दिया गया. पूरे प्रदेश में योजना बनाकर बहुसंख्यक समाज के मंदिरों पर आक्रमण किया जा रहा है. पलामू, लोहरदगा, रांची जैसे स्थानों पर साजिश रची गई. प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मध्यम से पीएफ़आई की शाखा के लोग मंदिरों पर हमला कर रहे हैं. इससे पूरे झारखंड का डेमोग्राफी बदल रहा है. घुसपैठियों के द्वारा आदिवासी बेटियों के साथ शादी कर उनकी जमीन लूटी जा रही है, आर्थिक संसाधन लूटा जा रहा है. तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उपद्रवियों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

श्री प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेसलेस एफ़आईआर किया गया है. पोलिटिकल बेस्ड एफ़आईआर हुआ है. अफसरशाही की पराकाष्ठा है कि जेल में बंद भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया गया. इस दौरान सांसद विद्युत वरन् महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, ज़िलाध्यक्ष गुंजन यादव भी उपस्थित थे.

सभी मंडलों में भाजपा ने मनाया काला दिवस

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार पुलिसिया तंत्र के माध्यम से जनता की आवाज को रोकना चाहती है. 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के क्रम में जिस प्रकार से लाठी चार्ज किया गया, उसके विरोध में प्रदेश के सभी मंडलों में काला दिवस व पुतला दहन किया गया. हेमंत सरकार ने भाजपा के आंदोलन से डर कर सभी ज़िलों में आने वाले बसों को जाँच के नाम पर रोकने का कार्य किया. यह लोकतंत्र में काला दाग है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड सचिवालय घेराव में पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका

Related Articles

Back to top button