JharkhandRanchi

भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सेवादल ने की चर्चा

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने बुधवार को प्रदेश एवं जिला के चिन्हित कार्यकर्ता के साथ बैठक की. बैठक में भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को प्रखंड स्तर पर संचालित कर स्थानीय लोगों को जागरूक करना, संविधान बचाओ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना तथा महंगाई एवं बेरोजगारी पर लोगों को जागरूक करना, ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को संगठन में जोड़नास इन्हीं सभी विषयों पर गहन चिंतन की गयी. सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी चिन्हित लोगों को जिला स्तर पर दी गई.

बैठक में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और जिम्मेदारी दी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल (यंग ब्रिगेड) के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने किया. मौके पर प्रदेश महासचिव अनन्त कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, भरत राउत, लक्ष्मण हांसदा, विश्वास पासवान, ईश्वरी चौधरी, नसीम अंसारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार के तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण झारखंड की बदल रही डेमोग्राफी: दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button