JharkhandJharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: नक्सली मिसिर बेसरा के गांव वालों को है लोकतंत्र पर भरोसा, मतदान के लिए लगी लंबी कतार

Ranchi: गिरिडीह जिले के पीरटांड स्थित मदनाडीह के रहने वाले एक करोड़ इनामी कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा ने के गांव वालों को लोकतंत्र पर भरोसा है. उसके गांव  पारटांड स्थित मदनाडीह में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है.

नक्सली मिसिर बेसरा के घरवालों ने भी मतादान किया. गौरतलब है कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र है इसके बावजूद मतदाता बेखौफ होकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- कोर्ट के किसी केस की वजह से नहीं बल्कि आदिवासी जमीन के कारोबार की वजह से हुई अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह की हत्या

नक्सली मिसिर बेसरा के गांव में लोकतंत्र का जश्न

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड की हरलाडीह पंचायत का मदनाडीह गांव कुख्यात एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा का गांव है. धनबाद एवं गिरिडीह की सीमा पर स्थित इस गांव की दूरी गिरिडीह जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी है.

चारों ओर जंगल एवं पहाड़ है. व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले मिसिर बेसरा के गांव में नक्सली का कहीं भी खौफ नहीं दिख रहा है मतदाता बेखौफ होकर मतदान कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- #RBI गवर्नर का बड़ा बयानः सिर्फ ग्लोबल वजहों से नहीं अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार, सुधार के दिख रहे संकेत

कौन है नक्सली मिसिर बेसरा

मिसिर बेसरा भाकपा माओवादी की सर्वोच्च कमेटी पोलित ब्यूरो का सदस्य है. झारखंड सरकार ने उसके ऊपर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. देश के टॉप फाइव माओवादी लीडरों में से उसकी गिनती होती है.

झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं महाराष्ट्र में उसकी सक्रियता है. आधा दर्जन राज्यों की पुलिस व सीआरपीएफ उसे कई दशक से तलाश रही है.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: 4th फेज का मतदान जारी, 15 विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 28.56% वोटिंग

नक्सलियों के पोस्टरबाजी का नहीं हुआ असर

विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने गिरिडीह क्षेत्र में लगातार पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की लेकिन मतदाताओं के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. लोग बिना किसी डर भय के बेखौफ होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव को लेकर सोमवार को 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं वह मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा है. इन विधानसभा क्षेत्रों के 6,101 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button