
Ranchi: राज्य के 15 विधानसभा सीटों चौथा चरण के विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है. सोमवार को राज्य के मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट पर वोटिंग हो रही है.
चुनाव आयेाग की ओर से 11 बजे तक के जारी मतदान प्रतिशत के अनुसार राज्य के 15 विधानसभा सीटों में 28.56% मतदान होने की खबर है. जिसमें चंदनक्यारी में सबसे ज्यादा और सबसे कम बेकारो 21.46 मतदान प्रतिशत रिकॉड किया गया.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: धनबाद में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी, ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर दिखी लंबी कतारें
मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय है. अन्य सीटों पर सुबह सात बजे से दोपहर के तीन बजे तक मतदान का समय है.
चौथा चरण के लिये कुल मतदाता 47,85,009 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 25,40,794, महिला मतदाताओं की संख्या 22,44,134 और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 81 है. जबकि 18 से 19 साल के नये मतदाताओं की संख्या 90,797 है.
इसे भी पढ़ें- #CAA: पुलिस के साथ झड़प में AMU में 60 छात्र जख्मी, 5 जनवरी तक यूनिवर्सिटी बंद
विधानसभा क्षेत्र और मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र | मतदान प्रतिशत |
मधुपूर | 31.82 |
देवघर | 26.99 |
बगोदर | 34.63 |
जमुआ | 27.11 |
गांडेय | 29.37 |
गिरिडीह | 28.10 |
डुमरी | 32.49 |
बोकारो | 21.46 |
चंदनक्यारी | 35.01 |
सिंदरी | 33.52 |
निरसा | 31.70 |
धनबाद | 21.84 |
झरिया | 22.81 |
टूंडी | 32.75 |
बाघमारा | 28.40 |