
Ranchi: आने वाले कुछ दिनों तक राज्यभर में बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 28 सितंबर तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा. जिससे कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है. विशेषकर राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्से में. इन हिस्सों में रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू, चतरा समेत अन्य जिले शामिल है. जहां अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. विभाग की मानें तो इन जिलों में थंडरिंग की भी संभावना व्यक्त की गयी है. हालांकि इस दौरान कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. तापमान की बात करें तो आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा. विभाग की मानें तो इसके बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है.
राजधानी में हुई जमकर बारिश
राजधानी रांची की बात करें तो मंगलवार को बारह बजे के बाद जमकर बारिश हुई. बारिश के कारण कुछ हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गयी. आने वाले दो दिनों तक रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.
इसे भी पढ़ें: तारा शाहदेव प्रकरण: बचाव पक्ष की ओर से सभी आरोपियों का लिखित बहस कोर्ट में प्रस्तुत, 30 सितंबर को फैसला




