
Ranchi: नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न व दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के मामले में सभी आरोपियों का लिखित बहस सीबीआई कोर्ट में मंगलवार को प्रस्तुत किया गया. अब अदालत 30 सितंबर को मामले में फैसला सुनाएगी. बीते शनिवार को सीबीआई और बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई थी. इसके बाद सीबीआई की विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने बचाव पक्ष को कहा था कि अगर वह लिखित बहस देना चाहते हैं तो दे सकते हैं. मामले में कोर्ट ने उसी दिन फैसले की तिथि 30 सितंबर निर्धारित की थी. पूर्व में सीबीआई की ओर से हुई बहस के दौरान तारा शाहदेव द्वारा कोहली पर लगाए गए आरोपों का समर्थन किया गया था. वहीं बचाव पक्ष द्वारा बहस में तारा सहदेव द्वारा लगाए गए सभी आरोपी को बेबुनियाद बताया गया था.
गौरतलब है कि मामले में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के अलावा हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार(विजिलेंस) बर्खास्त मुश्ताक अहमद एवं कोहली की मां कौशल रानी ट्रायल फेस कर रहा है. आरोपियों के खिलाफ दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया था. सीबीआई ने 2015 में केस टेक ओवर किया था. रंजीत कोहली एवं तारा शाहदेव की शादी 7 जुलाई 2014 को हुई थी. लेकिन शादी के कुछ माह बाद उसे धर्म परिवर्तन करने प्रताड़ित किया गया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड: 1100 किमी ग्रामीण रोड एफडीआर तकनीक से बनेगा, पिचिंग नहीं, लागत भी कम




