Lead NewsNationalNEWS

कोरोना के बाद अब बीमारी एक्स ने दी दुनिया में दस्तक, WHO ने जारी किया अलर्ट

New Delhi:  कोरोना के बाद डिसीज X ने दुनिया में दस्तक दे दिया है. इसको लेकर WHO ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि डिसीज X कोरोना से 20 गुना अधिक घातक है. इस नई बीमारी से 5 करोड़ लोगों की मौत हो सकती है. WHO के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि डिसीज एक्‍स कभी भी आ सकती है और इससे महामारी की आशंका है, जिसमें लाखों लोगों की मौत होगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे बचने के लिए वैज्ञानिक वैक्‍सीन बनाने पर काम कर रहे हैं.

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHS) के प्रमुख प्रोफेसर डेम जेनी हैरीज ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या परिवर्तन जैसे कारण भविष्य में महामारी की संभावना को बढ़ा रहे हैं. ग्‍लोबल हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स ने नई बीमारी को लेकर कहा है कि ऐसा डर है कि डिसीज एक्‍स के कारण स्‍पैनिश फ्लू जैसी तबाही न आ जाए. 1918-1920 में स्‍‍‍‍‍‍‍‍पैनिश फ्लू के कारण दुनिया भर में 5 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

वर्ल्‍ड वॉर से अधिक मौतें महामारी में

यूके के वैक्सीन टास्कफोर्स की अध्यक्ष केट बिंघम ने बताया कि ऐसी महामारी लाखों लोगों की जान ले लेती है. फर्स्ट वर्ल्‍ड वॉर में मरने वालों की संख्‍या से दोगुना लोग स्‍पैनिश फ्लू के कारण समय से पहले मर गए थे. उन्‍होंने कहा कि पहले की तुलना में आज कहीं अधिक वायरस मौजूद हैं और इनके वैरिएंट्स भी बहुत तेजी से संक्रमित कर देते हैं. हालांकि सभी वैरिएंट घातक नहीं होते हैं, लेकिन ये महामारी ला सकते हैं. करीब 25 वायरस फैमिली की पहचान कर ली गई है और वैज्ञानिक जल्द ही वैक्‍सीन बना सकेंगे

संक्रामक रोग है जो महामारी का कारण बनेंगे

WHO ने कहा है कि लोगों को नई बीमारी से बचाने की जरूरत है. ये सभी संक्रामक रोग हैं और यही महामारी का कारण बनेंगे. इसमें नई बीमारी एक्‍स के साथ ही इबोला वायरस, मारबर्ग, सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, कोविड-19, जीका, मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम आदि शामिल हैं. इनमें सबसे खतरनाक डिसीज एक्‍स को माना गया है.

क्या है Disease X?

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट ने कहा है कि कोरोना से पहले भी डिसीज एक्‍स थी, जिसे कोरोना नाम दिया गया. इस शब्‍द को इसलिए इस्‍तेमाल करते हैं कि जैसे ही बीमारी का पता चलेगा, उसे वह नाम दे दिया जाएगा. यह एक प्रकार का प्‍लेसहोल्‍डर है; चिकित्‍सा विज्ञान में अज्ञात बीमारी के लिए इस्‍तेमाल में लाया जाता है. फिलहाल इस बीमारी के आकार- प्रकार के बारे में वैज्ञानिकों को स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है. इसका नाम डिसीज एक्‍स इसलिए रखा जाता है ताकि जब अगली बार किसी नई बीमारी का पता चलेगा तो उसका नाम इससे बदल लिया जाएगा.

अगर इसे आसान शब्दों में समझें तो ‘Disease X’ एक ऐसी बीमारी हो सकती है जो आगे चलकर एक भयानक महामारी में भी बदल सकती है और वैज्ञानिकों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather: 28 सितंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ थंडरिंग की संभावना

 

 

Related Articles

Back to top button