Crime NewsDhanbadJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDERTop Story

धनबाद: बीसीसीएल के 4A पैच आउटसोर्सिंग में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 3 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Dhanbad: झरिया विधानसभा क्षेत्र के भौरा में बीसीसीएल के 4Aपैच आउटसोर्सिंग में शुक्रवार को फिर चाल धस गई. अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कम से कम 3 लोगों की मौत होने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है. अवैध खनन करने वाले मृतकों की लाश को निकाल ले गए है. घायलों को भी ले जाकर कहीं गुपचुप ढंग से इलाज करा रहे है. घायलों को उनके परिजन इलाज के लिए अलग अलग निजी अस्पताल में ले गए हैं .अब भी लोगों की दबने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: जल्द कोयला खनन शुरू होने से भरेगा झारखंड का खजाना, राजस्व के साथ-साथ बढ़ेगा रोजगार

घटना की सूचना पर आस पास के सैकड़ों लोग घटना स्थल पहुंचे हैं. सूचना पर भौरा ओपी पुलिस और जोरापोखर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है. यह घटना पूर्वी झरिया के 4 ए पैच में घटी है. रोज की भांति आज भी सैकड़ों की संख्या में अवैध उत्खनन करने वाले परियोजना में कोयला काट रहे थे कि चाल धंस गई. फिर ऊपर से ओवरबर्डन भरभरा कर नीचे गिर गया. जिसे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. आनन-फानन में कोयला काटने वाले लाश को निकाल कर ले भागे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग की जान चली गई है.

 

मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय मदन प्रसाद उर्फ पवन और 10 वर्षीय जितेंद्र यादव की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगो को भौंरा बीसीसीएल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने एक की मौत की पुष्टि कर दी. जबकि एक को धनबाद एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया, जहां ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही दूसरे ने दम तोड़ दिया है. वहीं एक महिला की भी मौत हो गई है. चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है.

यहां बता दें कि ईजे एरिया भौंरा में अवैध कोयले का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. काफी समय से भौंरा कोलियरी और यहां के फोर ए पैच से कोयले की चोरी जारी है. गैंग चलाने वाले दूर बैठकर अवैध उत्खनन करा रहे हैं और अपनी गोटी लाल कर रहे है. लेकिन मजदूरी के लिए कोयला काटने वालों की जान जा रही है. घटनास्थल से एक तस्वीर Newswing के हाथ लगी है. इस तस्वीर में घायल को कंधे पर उठाकर ले जाया जा रहा है. इसे इस बात की भी पुष्टि होती है कि घटना बड़ी है. अब देखना है कि आगे इसमें क्या कार्रवाई होती है. रिमोट से गैंग चलाने वाले पुलिस के शिकंजे में आते हैं या पहले की तरह बचकर फिर अवैध उत्खनन के काम में लग जाते है.

पुलिस व सीआइएसएफ जवानों की मदद से होती है भौंरा में कोयला चोरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि भौंरा में दामोदर नदी के उस पार से काफी संख्या में कोयला चोर हर दिन यहां आते हैं और कोयला चोरी कर चले जाते हैं. इसमें स्थानीय पुलिस और सीआइएसएफ के कुछ जवानों का भी सहयोग होता है. यही कारण है कि धड़ल्ले से यहां से कोयला चोरी हो रही है. चुराए गए कोयले को नदी पार बोकारो और बंगाल में खपाया जाता है. बीसीसीएल अथवा पुलिस प्रशासन चाहे जो भी दावा करे लेकिन अवैध उत्खनन कोयलांचल में रुक नहीं रहा है.

Related Articles

Back to top button