JharkhandRanchi

#Coronavirus: सीबीएसइ बोर्ड परीक्षाओं के बाद बंद हो सकते हैं झारखंड के स्कूल-कॉलेज

Ranchi: देश के 14 राज्यों में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद किये गये हैं. इसी को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि झारखंड में भी स्कूल कॉलेज बंद किये जायेंगे.

न्यूज विंग से बात करते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि शिक्षा सचिव से इस मुद्दे पर चर्चा की गयी थी. चूंकि अभी सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षा चल रही है. ऐसे में स्कूल बंद किया जाना सही नहीं होगा. 18 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी, इसके बाद किसी तरह का निर्णय लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – बिजली समस्या, डीवीसी का बकाया, सरकार-विपक्ष के बयान और मौजूदा स्थिति पर पढ़ें न्यूज विंग पड़ताल…

ट्वीट हो रहा वायरल

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग और मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक से संबंधित एक ट्वीट वायरल हो रहा है. जिसमें यह लिखा गया राज्य में अभी तक इस महामारी से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है. समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि अगले आदेश तक राज्य के स्कूल-कॉलेज सुचारू रूप से चलते रहेंगे. जबकि उक्त समीक्षा बैठक में स्कूल-कॉलेज को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें – #YesBankCrisis: चाहिये 20 हजार करोड़ जुटे सिर्फ 11,600 करोड़, संकट अभी टला नहीं

बिहार सहित कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार सहित देश के 14 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये हैं. उत्तराखंड सरकार ने सभी स्कूल बंद कर दिये हैं. ओड़िशा सरकार ने कोरोना वायरस को आपदा घोषित किया है. यहां 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. सिर्फ परीक्षा के लिए स्कूल खोलने की छूट दी गयी है.

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. यहां के प्राइमरी स्कूलों में 2 हफ्ते की छुट्टी है. दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद किये हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद किये हैं.

मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं तक के सभी स्कूल, यूनिवर्सिटी बंद किये हैं. बिहार में सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 मार्च तक बंद कर दिये गये हैं. जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, केरल, छत्तीसगढ़,  महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें – #Corona संदिग्धों की लापरवाही से बढ़ रहा खतराः नागपुर में फरार 5 में 3 लौटे, बेंगलुरु से संक्रमित महिला पहुंची आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button