JharkhandLead NewsRanchi

नगर निकाय चुनाव: जनप्रतिनिधि गिना रहे उपलब्धियां, पत्नी को भी मैदान में उतारने की तैयारी

Ranchi: झारखंड में चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है. इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है. इस बीच रांची नगर निगम के जनप्रतिनिधि भी निकाय चुनाव को लेकर रेस हो गए है. सभी अपने कार्यकाल की उपलब्धियां अपने वार्ड के लोगों को गिना रहे है. इतना ही नहीं कई प्रत्याशी अपनी पत्नी को भी मैदान में उतारने की तैयारी में है. जिससे साफ है कि इस बार जनप्रतिनिधि अपनी दावेदारी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

पूर्व पार्षद भी रह चुकी है संगीता देवी

वार्ड 10 के पार्षद अर्जुन यादव एकबार फिर से अपनी दावेदारी पेश करेंगे. वहीं पत्नी सह पूर्व पार्षद संगीता देवी को भी दूसरे वार्ड से प्रत्याशी के रूप में उतारने की तैयारी में है. संगीता देवी परिसीमन से पहले वार्ड नंबर 8 से जीती थी. उसके बाद से उन्होंने पार्षद रहते हुए अपने वार्ड में काम किया. परिसीमन के बाद उनका इलाका तीन वार्डों में बंट गया. वार्ड 8 का कुछ-कुछ हिस्सा अलग-अलग वार्डों में चला गया. अब उसके आधार पर ही वह अपनी दावेदारी पेश करेंगी.

आशीर्वाद रहा तो साथ रहूंगा

वार्ड 31 के पार्षद अशोक कुमार यादव एकबार फिर से पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया से मैसेज भी दिया है. जिसमें कहा है कि मैं अपने वार्ड के लिए हर प्रयास कर रहा हूं. जिससे कि वार्ड को बेहतर बना सकू. अगर आगे भी मुझे आपका आशीर्वाद मिलता है तो मैं आगे भी साथ रहूंगा.

जिम्मेवारी को बखूबी निभाया

वार्ड 34 से पार्षद रहे विनोद सिंह भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता से उन्होंने समर्थन मांगा. जो काम किया है उसके लिए नहीं बल्कि जो ठीक है उसके लिए वोट करे. लोगों ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी थी उसे बखूबी निभाया है. इसके बाद सबकुछ लोगों के विवेक पर निर्भर है. आगे लोगों का साथ मिला तो सबके साथ मिलकर काम करेंगे.

बहकावे में न आए, खुद तय करे

नसीम गद्दी वार्ड 45 के पार्षद है. इस बार के चुनाव को लेकर उन्होंने कमर कस ली है. उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली उसको पूरा करने के लिए दिन रात लगा दिया. हर किसी के साथ सुख-दुख में खड़ा रहा. इसलिए सबकुछ जनता के निर्णय पर निर्भर करेगा. फिलहाल तो यहीं कहना है कि किसी के बहकावे में आने की बजाय खुद से लोग देखे और तय करे.

जनता का मिल रहा है समर्थन

वार्ड 38 से पार्षद रहे दीपक लोहरा भी अपनी दावेदारी को लेकर रेस है. अपने वार्ड में छोटे से छोटे आयोजनों में शामिल होकर लोगों का सहयोग जुटा रहे है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का उन्हें समर्थन है वे अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे. वार्ड को बेहतर बनाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी.

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण विकास: UID नंबर सही नहीं होने से 4.47 लाख से अधिक आधार रिजेक्ट, आधार सीडिंग का काम अविलंब पूरा करने का निर्देश

Related Articles

Back to top button