JharkhandJharkhand StoryMain SliderNEWSRanchi

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ सैकड़ों अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव करने पहुंचे, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बगल में मौजूद कुटे मैदान में सैकड़ों की संख्या में झारखंड पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के लोग विधानसभा घेराव करने पहुँचे हैं. इसे देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. मौके पर मौजूद प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की है. बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ बीते 166 दिनों से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं. संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार और उनसे जुड़े विधायकों को अपनी ओर से ज्ञापन सौंपा है लेकिन धऱना खत्म कराने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई. जिसके बाद संघ ने आज विधानसभा घेराव करने का एलान किया था.

पूर्व में भी संघ कर चुका है विधानसभा घेराव

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार 5 सूत्री मांगों को लेकर 3 बार पहले भी झारखंड विधानसभा का घेराव हो चुका है. उस समय पंचायती राज निदेशक निशा उरांव, पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम की ओर से भी मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन तीन महीने के बाद भी इस संबंध में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया है. संघ की ओर से झारखंड मंत्रालय का एक बार, मुख्यमंत्री आवास का 2 बार, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय का 2 बार, कांग्रेस कार्यालय का एक बार घेराव किया जा चुका है. इसके अलावा एक बार भिक्षाटन कार्यक्रम और एक बार मशाल जुलूस का कार्यक्रम भी किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई भी ठोस निर्णय सरकार के द्वारा नहीं लिया गया है.

सत्ता पक्ष के कई विधायकों का मिला समर्थन

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि संघ के द्वारा सत्ता पक्ष के कई विधायक एवं मंत्रियों को अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं. विधायक अंबा प्रसाद, अनूप सिंह, दीपिका पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप, लोबिन हेंब्रम, भूषण बारा,पूर्व विधायक बंधु तिर्की, के.एन.त्रिपाठी , सुखदेव भगत, पूर्व विधायक ममता देवी,मंत्री आलमगीर आलम,मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बदल पत्रलेख ,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हंसदा,जेएमएम महासचिव विनोद पांडे, जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य कांग्रेस , जेएमएम के कई जिला के जिला अध्यक्ष से और भी कई सत्ता पक्ष के विधायकों से संघ के प्रतिनिधि मंडल मिल चुके हैं। सभी जगह से सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। यह आश्वासन को सुन सुनकर हम सभी थक चुके हैं. अब हम लोगों को आश्वासन नहीं अब हम सभी का मांग पूरा होनी चाहिए.

प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो के द्वारा बताया गया कि सरकार के आश्वासन से हम लोग इतना तंग आ गए हैं कि आज फिर एक बार विधानसभा का घेराव करना पड़ रहा है और यह घेराव तब तक करेंगे जब तक विधानसभा शीतकालीन सत्र चलेगा और जब तक मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं हो जाती है. प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद के द्वारा बताया गया कि अगला कार्यक्रम संघ के द्वारा 29 दिसंबर जिस दिन सरकार का 4 साल पूरा होगा उस दिन मोराबादी मैदान में नंग धड़ंग प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें हजारो पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के सदस्य पहुंचेंगे.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, युगल किशोर प्रसाद, बालगोविंद महतो, राजेंद्र, शमीम, अनिल, संतोष, उमेश चंद्र तिरिया, गौतम कुशवाहा, इमरान,सुरेश, वेद प्रकाश,गोपाल, दिलीप, अकबर, प्रमुख मारिक, श्यामल गोस्वामी,अब्दुर, सदाब, पंकज पांडे, दिलीप , रामनिवास , रविशंकर , पवन, पिनाकी, सूर्यमोहन, कोलंबस, शिव, अजय, शंकर, सुनीता, रेखा, रजनी, राजेश, बबिता , सुनीता, विभा रानी, बबली, नीतू, देवांति, अजय, रामसागर, मिथुन, मंटू, विवेकानंद, लव कुश,मो. कुंदन, बलदेव,सद्दाम एवं हजारों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button