
Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसी बाड़ी इलाके में एक शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान कीनू बेदिया के रूप में हुई है और वह रामगढ़ का रहने वाला था. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुटी हुई है. धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.




