
Ranchi : राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है. गांव-गांव से लेकर शहरों तक में प्रत्याशी अपना दमखम ठोंकने में लगे हैं. 14 मई से चार चरणों में चुनाव होने हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ राज्य में 9 अप्रैल से आदर्श आचार संहिता लागू है. चुनाव लड़नेवालों के लिए अनिवार्य तौर पर निर्धारित शर्तों का पालन करना बाध्यता है. पर अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो आयोग उस पर नजर रखने और कार्रवाई को तैयार भी बैठा है. इसके लिए आयोग के स्तर से राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम रांची स्थित आयोग कार्यालय में बनाया गया है.
दो नंबर जारी किये गये हैं-8987791132 और 9264474492. सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक यह एक्टिव है. पर लोगों ने कायदे से इसका इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया है. वे इस पर अड़ोस-पड़ोस की शिकायतें, चुनाव के बारे में जानने और अनावश्यक मुद्दों पर ही फोन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:सपा ने दी चेतावनी मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अज़ान करने से रोका तो महिलाएं मंदिरों के सामने पढ़ेंगी कुरान
11 दिनों में 7 केस
नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम 9 अप्रैल से सेवारत है. पर पहली बार क़ल 13 अप्रैल को एक कॉल बोकारो से आय़ा. 14 अप्रैल को भी एक कॉल चतरा से आया. 15 अप्रैल को रामगढ़, देवघर, गोड्डा और हजारीबाग से एक-एक फोन आया था. इसके अलावे 16 अप्रैल को गढ़वा से एक फोन किया गया. एक ने शिकायत की कि बगल में सरहुल का गाना लाउडस्पीकर से तेज आवाज में बजाया जा रहा है. एक ने पड़ोसी से परेशानी की बात कही. कुछ ने चुनाव के संबंध में जानाकारी मांगी कि चुनाव किस तरह से लड़ना होता है.
नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि अगर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मसला हो तो ही जानकारी दें. सबूत अगर उपलब्ध हो तो मेल आइडी [email protected] पर संबंधित फैक्ट भेजें. अब तक (19 अप्रैल की दोपहर तक) न तो ऐसा कोई कॉल आया था और न ही एक भी मेल.
इसे भी पढ़ें:गर्मी का कहर जारी, चिलचिलाती धूप से परेशान हो रहे लोग
ऐसे है निवारण की व्यवस्था
कंट्रोल रूम में प्राप्त होनेवाली वाजिब शिकायतों पर यहां से इसे संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी के पास भेजा जाता है. फिर उससे कृत कार्रवाई प्रतिवेदन की भी मांग की जाती है. कॉलर को अपनी शिकायत की स्थिति जानने को एक नंबर भी जारी किया जाता है जिसके बारे में वह फोन करके पूछ सकता है.
अब तक एक भी वाजिब केस कंट्रोल रूम में नहीं आया है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 18 अप्रैल से शुरू हुए नामांकन के बाद से अब आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले कंट्रोल रूम में आयेंगे.
इसे भी पढ़ें:लोन देने के नाम पर सहारा इंडिया ग्रुप ने बिहार-झारखंड के लोगों से 3 करोड़ रुपये की ठगी की
शिकायत निवारण के लिए आयोग की तैयारी
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों और उसके निदान के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. धन बल संबंधी शिकायतों को भी इसके जरिये देखा जाना है. इसके लिए आयोग के ग्राउंड फ्लोर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. दो नंबर जारी किये गये हैं. इसके अलावे कुछ पदाधिकारियों को जिलावार शिकायतों के निदान की जिम्मेदारी दी गयी है.
उप निर्वाचन आयुक्त कुमकुम प्रसाद को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग का जिम्मा मिला है. उनसे 0651-2280287 पर संपर्क हो सकता है.
अवर सचिव सुषमा बड़ाईक के फोन नंबर 8987791131 पर रामगढ़, लातेहार, खूंटी, रांची और जामताड़ा की शिकायतों का निष्पादन होगा. विशेष कार्य पदाधिकारी प्रेमतोष चौबे को कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और दुमका का जिम्मा है. उनसे 8340187102 पर संपर्क होगा.
इसके अलावे व्याख्याता देवेंद्र कुमार सिंह के पास धनबाद, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम से जुड़ी शिकायतों को देखने का जिम्मा है. उनसे फोन नंबर 9955532729 पर संपर्क होगा. फैक्स नंबर 0651-2280287 भी आयोग की ओर से जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया




