
Mumbai : एक तरफ जहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार शाहरूख खान, सलमान खान और अजय देवगन तक सिर्फ रुपयों की खातिर पान मसालों और गुटका के विज्ञापन कर युवाओं को गुमराह कर उन्हें इन उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए अपनी इमेज का गलत इस्तेमाल करते हैं. वहीं दूसरी तरफ पुष्पा फेम साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक मिसाल कायम की है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया
किसी भी गलत चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते
अल्लू ने एक तंबाकू कंपनी के विज्ञापन के लिए 2 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अपने फैंस के बीच किसी भी गलत चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते. अल्लू खुद भी खुद तम्बाकू का सेवन नहीं करते हैं. इसी वजह से उन्होंने तंबाकू कंपनी का ब्रांड एंडोर्समेंट करने से इनकार कर दिया.
अल्लू के करीबी ने बताया कि फिल्म में स्मोकिंग करना अल्लू के हाथ में नहीं है, लेकिन उनकी कोशिश होती है कि कोई भी इसका सेवन न करे. वह इससे बचने का मैसेज भी देते हैं.
अल्लू फैंस के बीच गलत मैसेज नहीं देना चाहते
अल्लू के करीबी लोगों ने बताया कि वे नहीं चाहते कि उनके फैंस इस तंबाकू का ऐड देखकर ऐसा प्रोडक्ट खाना शुरू कर दें, जिससे उन्हें इसकी लत लगे. उनका मानना है कि जिस चीज का सेवन वे खुद नहीं करते, उसे प्रमोट क्यों करें.
तंबाकू के ऐड पर ट्रोल हो रहे अक्षय कुमार
अजय देवगन, शाहरुख खान के बाद अक्षय कुमार एक पान मसाला के ऐड में शामिल हुए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अक्षय ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि गुटखा कंपनियां उन्हें करोड़ों के ऑफर देती हैं, लेकिन वे उन्हें स्वीकार नहीं करते.
इसे भी पढ़ें:बिहार में जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 11 शहरों में ली जायेगी
पान मसाला का ऐड करने पर ट्रोल हुए थे बिग बी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी एक पान मसाला को प्रमोट करते थे. इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई थी. इसके बाद उन्होंने अपने बर्थडे पर ऐड छोड़ने का ऐलान किया था. उनकी तरफ से कहा गया था, ‘जब अमिताभ बच्चन इस ब्रांड से जुड़े थे, तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है. अमिताभ ने ब्रांड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया है और प्रमोशन फीस भी वापस लौटा दी है.’
इसे भी पढ़ें:अब ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन होगी डिप्लोमा स्तरीय नियुक्ति परीक्षा




