
Kabul : अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने स्कूलों को निशाना बनाया है. काबुल में मंगलवार सुबह स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए. एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. लोकल मीडिया के मुताबिक इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है. दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं. ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे.
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 6 बच्चों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है.
इसे भी पढ़ें:अब ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन होगी डिप्लोमा स्तरीय नियुक्ति परीक्षा
20 से 25 मिनट के भीतर हुए धमाके
पहला धमाका राजधानी के मुमताज एजुकेशनल सेंटर के पास हुआ. ये धमाके 20 से 25 मिनट के अंतर से हुए. इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा धमाका अब्दुर हीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ जब बच्चे क्लास अटेंड करके बाहर आ रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ. जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. टोलो न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने धमाके की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं. स्कूल के बाहर मौजूद एक टीचर के मुताबिक धमाके के वक्त वहां कई बच्चे मौजूद थे. इस दौरान टीचर ने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई.




