
Ranchi : पिछले सप्ताह से मोरहाबादी मैदान में अपनी मांगों को लेकर अनशन कर रहे पंचायत सचिव व लिपिक अभ्यर्थियों ने सरकारी आश्वासन के बाद अपना अनशन शुक्रवार को समाप्त कर दिया. इन 4913 अभ्यर्थियों की मांग थी कि जेएसएससी उनकी अंतिम मेधा सूची निकाल कर नियुक्ति करे, लेकिन लगातार आंदोलन के बाद भी उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें – आईटी सेल की रिपोर्ट के कारण बंद किया गया था सीएम की भाभी विधायक सीता सोरेन का ट्वीटर अकाउंट
11 सदस्यीय कमेटी ने दिया आश्वासन
शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से 11 सदस्यीय कमेटी ने इन अभ्यर्थियों से मुलाकात कर इन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार 15 नवंबर तक इनकी नियुक्ति करेगी. साथ ही शनिवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने इन सभी को मुलाकात करने को बुलाया है ताकि इनकी जो भी समस्याएं हों उन्हें दूर की जा सकें.
अभ्यर्थी रमेश लाल ने बताया कि अनशन के बाद से अब तक दो अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गयी थी, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था. उन्हें भी शुक्रवार को छुट्टी दे दी गयी है. साथ ही उन्होंने सरकार के इस आश्वासन पर भरोसा दिलाते हुए कहा है कि अगले माह तक उनकी बहाली का रास्ता साफ हो सकता है. जो भी दलीलें दी जा रही थीं वो सरकार भी जानती है कि आयोग गलत बता रहा था. इस मौके पर सत्याग्रही गुलाम हुसैन, रमेश लाल, पूजा कुमारी, कुमार गौरव ने अनशन वापस लिया.
इसे भी पढ़ें – JREDA के तीन पूर्व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की ACB करेगा जांच, मुख्यमंत्री ने दी इजाजत



