
Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा संचालन के गठित झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज एक्जामिनेशन रूल्स 2021 में संशोधन के लिए गठित समिति 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी. अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण विभाग एल.खियांग्ते की अध्यक्षता में गठित त्रि-सदस्यीय समिति नई नियमावली तैयार करने के लिए अन्य पड़ोसी राज्यों की नियमावली का अध्ययन कर रही है. इस समिति में वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह व कार्मिक सचिव वंदना दादेल भी शामिल हैं. यह प्रयास हो रह है कि नई नियमावली जल्द तैयार करके सरकार के समक्ष रखी जाये. जिसके बाद कैबिनेट की मंजूरी के बाद से इसे लागू किया जायेगा. जिसके बाद नई नियमावली के अनुसार जेपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा ली जायेगी.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में सर्दी का सितम, 13 साल का रिकार्ड टूटा, स्कूल बंद करने की मांग




