JharkhandLead NewsNEWSRanchi

मनरेगा: अब तक राज्य में 1554 पदों पर बहाली नहीं हुई,सालों से रिक्त हैं पद, काम प्रभावित

Ranchi: मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में जरूरी अब तक रिक्त 1554 पदों पर नियुक्ति नहीं की जा सकी है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी मनरेगा में खाली पदों को भरा नहीं जा सका. मनरेगा कोषांग से लेकर प्रखंड,पंचायत तक सभी स्तरों पर पद खाली हैं. राज्य के सभी जिलों मे मनरेगा के क्रियान्वयन के लिए संविदा आधारित 6535 स्वीकृत मानव बल हैं,जिसके विरूद्ध अभी 4981 पद पर कर्मचारी काम कर रहे हैं. वहीं 1554 पद सालों से खाली हैं.

 

सबसे अधिक रिक्त पद ग्राम रोजगार सेवक के हैं. यह पद रिक्त होने की वजह से कई ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त प्रभार देकर काम कराया जा रहा है. एक-एक ग्राम रोजगार सेवक से दो से तीन ग्राम पंचायत का काम देख रहे हैं. ऐसे में इन क्षेत्रों में मनरेगा के कार्य पूरी प्रभावित हो रहे हैं. 2022 में इसकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी,लेकिन बाद में झारखंड से मैट्रिक-इंटर पास होने की अनिवार्यता होने के बाद कई जिलों में बहाली रूकी थी और नये सिरे से विज्ञापन जारी हुआ. अब हाल में हाईकोर्ट ने मैट्रिक-इंटर पास होने की अनिवार्यता को रद किया है,इसके बाद से पूरी नियुक्ति प्रक्रिया लटकी हुई है. अब नई नियमावली का इंतजार किया जा रहा है,इसके बाद ही नियुक्ति प्रारंभ होगी.

 

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रति प्रखंड 2-स्वीकृत बल-526,कार्यरल बल-273, रिक्त बल-253

तकनीकी सहायक,सहायक अभियंता के समकक्ष- स्वीकृत बल-263, कार्यरत बल-166, रिक्त बल-97

तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता के समकक्ष-स्वीकृत बल-870,कार्यरत बल-586, रिक्त बल-284

कंप्यूटर सहायक-स्वीकृत बल-263,कार्यरत बल-163,रिक्त पद-100

लेखा सहायक-स्वीकृत बल-263,कार्यरत बल-188, रिक्त पद-75

ग्राम रोजगार सहायक-स्वीकृत बल-4350, कार्यरत बल-3605, रिक्त पद-745

कुल पद: 6535,कार्यरत-4981,रिक्त-1554

Related Articles

Back to top button