Corona_UpdatesJharkhandRanchi

झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार समेत 15 कर्मचारी व पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को 15 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. जिनकी कोविड जांच पॉजिटिव आयी है, उनमें रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री में पदस्थापित एक न्यायिक अधिकारी, कोर्ट के कर्मचारी समेत 15 लोग शामिल हैं.

इसके साथ ही हाईकोर्ट की सुरक्षा में पदस्थापित 11 पुलिसकर्मी भी कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं. एक ही दिन में 15 लोगों के कोरोना पोजिटिव पाये जाने के बाद हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई और सभी दफ्तरों के कामकाज को 14 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें –कोरोना के उपचार, रोकथाम के लिए एंटीबॉडी दवा बनाने में जुटी दवा कंपनियां

बुधवार शाम मिली को पॉजिटिव होने की जानकारी

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पॉजिटिव होने की जानकारी बुधवार की शाम छह बजे मिली. सूचना मिलने के बाद सभी ने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया है. गुरुवार से पूरे हाईकोर्ट परिसर को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

बता दें कि पिछले दिनों भी 17 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए थे. वहीं एक ही दिन में 15 लोगों के एक साथ पोजिटिव पाए जाने के बाद कहा जा सकता है कि हाईकोर्ट में कोरोना विस्फोटक स्थिति में है.

झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि 13 एवं 14 अगस्त को जिन मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था, वैसे मामले अगली सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि तक पेंडिंग रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में शामिल शूटर राज सिंह की हत्या,  प्रतिशोध में हत्या का शक, अमन श्रीवास्तव का हाथ

 

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button