Lead NewsNationalNEWS

सावधान ! फिर पांव पसार रहा कोरोना, देश में 24 घंटे में मिले 2183 नए मामले

New Delhi: देश में फिर से कोरोना पांव पसारने लगा है. पिछले 24 घंटे में 2,183 नए मामले सामने आए है. इस दौरान 214 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. वहीं 1985 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

देश में कोरोना के एक्टिव केस 11,542 हो गए हैं. रिकवरी रेट 98.76% है. वीकली पॉजिटिव रेट 0.32% है. इससे पहले रविवार को 1150 केस सामने आए थे. यानी पिछले 24 घंटे में 1000 ज्यादा केस मिले हैं. भारत में अभी तक कोरोना के 4,30,44,280 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 4,25,10,773 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 5,21,965 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश में वैक्सीनेशन के तहत 186.54  करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं. एक्टिव केस कुल केसों का 0.03% है. अब तक कुल देश में 4,25,10,773 लोग ठीक हो चुके हैं. इससे पहले रविवार को भारत में कोरोना के 1150 नए मामले सामने आए थे. एक्टिव केस 11,558  थे. हालांकि, इस दौरान 954 लोग ठीक हुए थे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: भाजपा नेता ने जरूरतमंद महिला की बेटी की शादी के लिए की आर्थि‍क मदद

Related Articles

Back to top button