JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: भाजपा नेता ने जरूरतमंद महिला की बेटी की शादी के लिए की आर्थि‍क मदद

Jamshedpur: जमशेदपुर को लौहनगरी कहा जाता है. लेक‍िन यहां के लोग नरम द‍िल होते हैं. एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहना यहां के लोगों का शगल है. शहर में रहनेवाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने एक जरूरतमंद महिला को उसकी बेटी की शादी के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान कर इसकी तस्‍दीक की है. नीतीश कुमार के पास एक महिला मदद की गुहार लेकर पहुंची थी. महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी के लिए मदद की जरूरत है. नीतीश ने बिना संकोच महिला को सहायता राशि प्रदान कर उनकी बेटी की शादी के लिए मदद की. मौके पर उनके साथ विकाश यादव भी मौजूद रहे. महिला ने इस सहायता के लिए नीतिश का शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें-Saraikela Accident: कांड्रा-चौका रोड पर ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, पसरा मातम

Related Articles

Back to top button