
Ranchi: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में इस वर्ष पीएच.डी कार्यक्रम में नामांकन के लिए होनेवाले पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा (सीजेआरईटी -2023) का आयोजन 2 दिसम्बर को होगा. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी.
परीक्षा एकेडेमिक ब्लॉक 1, झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बेरी मनातु में आयोजित होगी. अभ्यर्थी 29 नवम्बर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 8 नवंबर को होगा. इनका साक्षात्कार 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर के बीच होगा. फाइनल सेलेक्टेड अभ्यर्थी का सीट आवंटन 28 दिसम्बर को होगा और अभ्यर्थियों को 29 दिसम्बर तक फी जमा कर अपना नामांकन सुनिश्चित कराना होगा.




