Chaibasa

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो जंगल से बरामद तीन आईईडी को पुलिस ने किया निष्क्रिय

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र से 3 आइईडी बरामद किया जिसे बम निरोधक दस्ते के सहयोग से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत चिड़ियाबेड़ा एवं पाटातोरब जंगली व पहाड़ी रास्ते में सुरक्षाबलों ने 5 किलोग्राम के तीन आइईडी बमों को बरामद किया.

बता दें कि बीते 10 अक्तूबर से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांड़े, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्वनी, अपने रास्ते के सदस्यों के कोल्हान के जंगलों में भ्रमणशील होने पर पुलिस और सीआरपीएफ जवान टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा,तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब, गोबुरु, लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोइलकेरा थाने के कुईड़ा छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा, बायहातु , बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही.

Related Articles

Back to top button