
Ravi Bharti
Ranchi : झारखंड कैडर के 28 आईएएस अफसर सचिव रैंक तक नहीं पहुंच पायेंगे. ये सभी अफसर प्रमोशन पाने में दो साल पीछे हो गये हैं. इन्हें 2015-16 की रिक्ति के विरूद्ध आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली थी. लेकिन आरोप और विवादों के कारण दो साल पीछे हो गये. सत्येंद्र तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, देवेंद्र भूषण, भवानी प्रसाद लाल दास का विवाद चर्चा में रहा. इन अफसरों को 2016 में ही आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिलनी चाहिये थी.
इसे भी पढ़ें- सीपी सिंह के बयान पर उबले पुलिस के जवान, कहा – मंत्रिमंडल का नाम बदलकर क्या रखियेगा मंत्री जी
क्या कहता है नियम
नियम कहता है कि आईएएस संवर्ग में 16 साल की सेवा के बाद सचिव रैंक में प्रोन्नति मिलती है. इसमें से अधिकांश अफसर की गिनती 2006 बैच से होगी. अगर इसमें 16 साल जोड़ दिया जाये तो 2022 होता है. लेकिन 2022 से पहले तीन-चार अफसर को छोड़कर सभी रिटायर हो जायेंगे.
इसे भी पढ़ें- सरकार ही नहीं देती बिजली बिल, अब तक फूंक दी 200 करोड़ की बिजली और नहीं चुकाया बिल
कब कौन अफसर होंगे रिटायर
नाम कब होंगे रिटायर
राजकुमार चौधरी 28-02-19
रणेंद्र कुमार 29-02-2020
चितरंजन कुमार 31-12-2021
भवानी प्रसाद लाल दास 31-01-2019
अनिल कुमार सिंह 31-05-2020
अनिल कुमार राय 31-05-2020
कमल जॉन लकड़ा 31-01-2022
इकबाल आलम अंसारी 31-01-2021
सचित्रा सिन्हा 31-09-2019
उदय प्रताप 28-02-2021
अशोक कुमार सिंह 31-01-2020
राजकुमार 30-04-2021
बद्रीनाथ चौबे 2020
रामलखन प्रसाद गुप्ता 31-10-2021
चंद्रमोहन कश्यप 31-07-2022
शिशिर कुमार सिन्हा 30-06-2022
राजेश पाठक 31-5-2022
दिनेश प्रसाद 31-11- 2021
संजय कुमार सिंह 29-02-2020
रामाकांत सिंह 30-10-2020
विनय कुमार राय 31-10-2020
जगत नारायण प्रसाद 31-05-2020
गणेश कुमार 31-07-2020
दिलीप टोप्पो 31-07-2022
शशिधर 30-09-2021
दानियल कंडुलना 29-02-2020
कमलेश्वर प्रसाद सिंह 31-01-2024
दीपक कुमार शाही 30-11-2021
इसे भी पढ़ें- घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी




