
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से एचईसी को नोटिस भेजा गया है. नोटिस में पंद्रह दिनों के अंदर एचईसी को बिजली बिल जमा करने का आदेश दिया गया है. इस नोटिस में निगम ने कुल बकाया 180 करोड़ बताया है. जो दिसंबर 2023 तक है. एसीई, रांची ने जानकारी दी कि एचईसी को बिजली बिल भुगतान के लिए नोटिस जारी किया गया है. बिजली बिल लंबे समय से बकाया था. बार बार के नोटिस के बावजूद बिजली बिल भुगतान नहीं किया जा रहा था. बता दें प्रति महीने एचईसी जेबीवीएन एल से लगभग 29 करोड़ की बिजली लेते हैं. पिछले कुछ सालों के दौरान भी जेबीवीएनएल ने एचईसी को नोटिस भेजा था. इसके पहले बिजली भी काटी गयी थी.
इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों पर JBVNL कर रहा केस की तैयारी, मेदिनीनगर में भी शुरू हुई प्रक्रिया




