JamshedpurJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSPalamuRanchi

लंबे समय तक बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों पर JBVNL कर रहा केस की तैयारी, मेदिनीनगर में भी शुरू हुई प्रक्रिया

Ranchi: जमशेदपुर के बाद मेदिनीनगर में भी लंबे बिजली बिल बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस करने की जा रही है. इस संबध में झारखंड बिजली वितरण निगम ने सभी क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालयों को आदेश जारी किया है. जिसके तहत अलग अलग क्षेत्रों के लंबे बिजली बिल बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस करने का निर्देश दिया गया है. निगम की मानें तो जेबीवीएनएल सर्टिफिकेट केस ऐसे उपभोक्ताओं पर कर रहा है, जिनका लंबे समय से बिजली बिल बकाया है और जो बार बार नोटिस के बाद भी बिल भुगतान नहीं करते है.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा में 28 एमएम और रांची में 9.4 एमएम बारिश, आठ जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना

बता दें आने वाले कुछ दिनों में रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में भी ऐसे उपभोक्ताओं पर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा. इसके लिये लिस्ट तैयार की जा रही है. बता दें पिछले कुछ समय से निगम की ओर से बिजली चोरी और लंबे बिजली बिल बकायेदारों पर कारवाई की जा रही है. इसके तहत छापेमारी दल की ओर से अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर बिजली बिल वसूला जाता है. साथ ही बिजली चोरी के खिलाफ भी कारवाई की जाती है. इसी क्रम में अब निगम की अेार से सर्टिफिकेट करने का आदेश जारी किया गया है.

मेदिनीनगर की बात करें तो 158 बिजली उपभोक्ताओं चिन्हित है. इनमें से कुछ उपभोक्ताओं पर केस किया जा चुका है. जबकि कुछ पर केस होना है. इनमें अधिकांश घरेलू उपभोक्ता है. कुल 26 लाख रूपये इन उपभोक्ताओं से निगम को वसूलना है. जबकि जमशेदपुर में 172 उपभोक्ताओं पर केस की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. यहंा लगभग तीस लाख रूपये की वसूली इन उपभोक्ताओं से की जानी है.

Related Articles

Back to top button