
Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है. डोर टू डोर मिलकर अपने पक्ष में मतदान का सिलसिला आज शाम तक चलेगा. सोमवार की सुबह से मतदान शुरू हो जायेगा.
आमलोगों के रुझान से बताया जा सकता है कि हजारीबाग लोकसभा में तीन मुख्य प्रत्याशियों के मैदान में होने के बावजूद जयंत सिन्हा को कमजोर प्रतिद्वंद्वियों का फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ेंः मोदी जी, लड़ाई खत्म हो चुकी है. आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं : राहुल
तीन के बीच है मुख्य टक्कर
बता दें कि भाजपा के जयंत सिन्हा के बावजूद चुनावी मैदान में कांग्रेस के गोपाल साहू और सीपीआई के भुनेश्वर प्रसाद मेहता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. मोदी के नाम पर भाजपा उम्मीदवार जयंत सिंहा आम लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं.
वहीं गोपाल साहू देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के कार्यकाल में विकास और गांधी परिवार की कुर्बानीयों का हवाला देकर आम लोगों को लुभाने में लगे हुए हैं. जबकि भुनेश्वर मेहता हजारीबाग के स्थानीय होने और आम लोगों के लिए सुलभ तरीके से मिलने और समस्याओं को निपटाने का दावा करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं.
अपने कार्यकाल में विकास और आने वाले समय में विकास करने का दावा करते हुए लोगों से अपील कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः बोले अखिलेश, एक फीसदी आबादी के पीएम हैं मोदी, मायावती ने कहा, मोदी अपनी चिंता करें, मेरी नहीं
जयंत सिन्हा के प्रति दिख रहा है गुस्सा
वहीं जयंत सिन्हा को कमजोर प्रतिद्वंद्वियों का फायदा मिल सकता है. जनता के कुछ खेमों की मानें तो जयंत सिन्हा ने कोई ऐसा कार्य नहीं किया है जिससे भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया जाये.
लेकिन श्री मोदी को देखते हुए और कांग्रेस के गोपाल साहू को जीत के बाद रांची प्रस्थान करने और सीपीआई के भुनेश्वर मेहता के कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किया जाना और उम्र के इस पड़ाव में वोट मांगना नहीं दिखता है.
वहीं कांग्रेस के ही नेता बताते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी जैसे भी हैं, देने की बात करते हैं. भाजपा की तरह देश को बांटने की बात नहीं करते हैं. कुछ ने कहा कि श्री मोदी बेहतर कार्य कर रहे हैं इसलिए मतदान भाजपा को ही करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : 24 वर्षीय युवक का अनोखा कारनामा, एक्वेरियम वाला कूलर बनाकर किया कमाल
राजनाथ सिंह कर चुके हैं क्षेत्र का दौरा
बात दें कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग के दौरे पर आ चुके हैं. उन्होंने देश के साथ हजारीबाग चौपारण का भी विकास का भरोसा दिलाया है. सीपीआई और कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत के बाद कार्य नही करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को वोट देना कुछ लोग बेहतर समझते हैं.
जनप्रतिनिधियों व समर्थकों के दावों के बावजूद हजारीबाग लोकसभा चुनाव में कमजोर विपक्षियों का फायदा जयंत सिन्हा को मिलने के आसार हैं.
इसे भी पढ़ेंः कल रांची, खूंटी ,कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग, सुरक्षाबलों की 225 कंपनियां तैनात




