Education & CareerJharkhandRanchi

रांची के 11 हजार छात्रों ने 16 परीक्षा केंद्रों पर दी नीट की परीक्षा

Ranchi : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कालेजों में सत्र 2019 में प्रवेश को लेकर रविवार को परीक्षा ली. दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ली गयी परीक्षा में रांची के 11 हजार बच्चों ने 16 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दिया. मेडिकल की नेशनल इंट्रेंस इग्जामिनेशन टेस्ट (नीट) को लेकर सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 12 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और एक पेन को लेकर पहुंचने की हिदायत दी गयी थी. इस बार एनटीए की परीक्षा के प्रश्नपत्र हिंदी, अंगरेजी और उर्दू में दिये गये. आवेदन के समय सभी छात्रों से भाषा के बारे में पूछा गया था. परीक्षा को लेकर एनटीए की तरफ से ड्रेसकोड भी लागू किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः सीजेआई यौन उत्पीड़न मामला :  SC ने जांच प्रमुख बोबडे से किसी भी न्यायाधीश की मुलाकात की खबर खारिज की  

राजधानी में कहां-कहां संपन्न हुई परीक्षा

राजधानी रांची में नीट की परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली, डीएवी हेहल, डीएवी कपिलदेव, केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 धुर्वा, जेवीएम श्यामली, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, सुरेंद्रनाथ सेंटीनरी, लोयला कानवेंट विवेकानंद विद्या मंदिर, डीएवी आलोक पुनदाग, टेंडर हर्ट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नामकुम और केंद्रीय विद्यालय दीपाटोली में संपन्न हुई.

परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की गयी

सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी भी करायी गयी. इसमें छात्रों की इंट्री से लेकर परीक्षा के क्लासरूम में भी वीडियोग्राफी की गयी. केंद्रों पर जैमर के जरिये मोबाइल नेटवर्क को ब्लाक भी किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः मोदी जी, लड़ाई खत्म हो चुकी है. आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं : राहुल

Related Articles

Back to top button