Jamtara

जामताड़ा: कैसे गांववालों को मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट, जिले में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम अब भी अधूरा

2019 में ही पूरा करना था काम लेकिन अभी तक एक प्रखंड में भी पूरा नहीं हुआ

Jamtara: गांव को नेट कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाये जा रहे हैं. लेकिन जामताड़ा में इस काम की रफ्तार काफी धीमी है. तय समय की सीमा पूरी होने के बावजूद जिले में काम अधूरा है. बता दें कि गांव को नेट कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए भारत सरकार ने अलग-अलग कंपनी को जिम्मा सौंपा है. लेकिन कंपनी अपनी मर्जी से काम कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः कौन देगा जवाब… जो रिम्स मरीजों को पर्याप्त ट्रॉली तक नहीं दे रहा, वही जनता के पैसों से स्वास्थ्य मंत्री के लिए खरीदने जा रहा गाड़ी!

2019 में ऑप्टिकल फाइबर नेट बिछाने का काम करना था पूरा

बता दें कि ऑप्टिकल फाइबर नेट बिछाने का काम पिछले वर्ष यानी 2019 में ही पूरा करना था. लेकिन अभीतक जिला में कोई भी प्रखंड में काम पूरा नहीं हो पाया है. कंपनी द्वारा जिला को दिए रिपोर्ट के अनुसार, 2 प्रखंड मुख्यालय व 20 पंचायत सचिवालयों में कार्य किया गया है. बाकि के चार प्रखंड मुख्यालय व 58 पंचायत सचिवालयों में उपकरण लगाये गये हैं. शेष में कार्य प्रगति पर होने की बात कही गयी है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. अबतक कहीं भी हैंड ओवर नहीं किया गया है.

जिला में जेसीएमएल कंपनी कर रही है कार्य

जामताड़ा जिला में जेसीएमएल कंपनी ऑप्टिकल फाइबर नेट बिछाने का काम कर रही है. जामताड़ा जिला में कुल 6 प्रखंड व 118 पंचायत सचिवालय हैं. लेकिन किसी भी प्रखंड व पंचायत सचिवालयों को काम पूरा करने के बाद हैंड ओवर नहीं किया गया है.

ऑप्टिकल फाइबर से गांव में नहीं होगी नेट की समस्या

बता दें कि ऑप्टिकल फाइबर नेट बिछ जाने से गांव के लोगों को भी नेट की परेशानी से निजात मिलेगा. साथ ही गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य चीजों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जा सकेगा, जिससे हर रिपोर्ट के आदान प्रदान में भी सहूलियत होगी.

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बिरजू राम ने कहा कि कंपनी को पिछले वर्ष ही ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य पूरा करना था, जो हो नहीं पाया है. इसकी स्टेट लेवल से ही मॉनिटरिंग होती है. जिला में अभी कहीं का भी हैंड ओवर नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः बेटे को लेकर बाइक से उसके नानीघर जा रहे थे संजय, एक गाड़ी ने मारा धक्का, पिता की मौत, बेटा जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button