
Jamtara : साइबर ठगी के धंधे से पैसे कमाने के लालच ने अपनों ने अपने की जान ले ली. ये कोई कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है. पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है. जी हां. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुन्दरजोरी गांव में एक युवक की हत्या में नाना, नानी व दो मामाओं पर आरोप लगा है. आरोप है कि साइबर ठगी के धंधे से कमाए रुपये हड़पने के लिए जहर देकर युवक को जान से मार डाला गया. देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के रहनेवाले दिलीप मंडल ने अपने पुत्र की हत्या के मामले में अपने ससुर, सास व दो सालों पर एफआईआर की है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनी के GM की गाड़ी पर फायरिंग, ड्राइवर जख्मी
ससुराल वाले साइबर के धंधे में धकेलकर रुपये कमाने लगे
दिलीप मंडल द्वारा करमाटांड़ थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र राहुल मंडल (24 वर्ष) पिछले सितंबर माह से अपने मामा घर करमाटांड़ के सुन्दरजोरी गांव में रहता था. राहुल को उनके ससुराल वाले साइबर के धंधे में धकेलकर रुपये कमाने लगे. जब राहुल द्वारा साइबर धंधे से कमाये 6 लाख रुपये उनकी नानी ने हड़प लिया. तभी से राहुल को अपने नाना, नानी व मामाओं से विवाद शुरू हुआ.
वह राहुल को लाने के लिए करमाटांड़ के सुन्दरजोरी गांव गए थे तो उनलोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की तथा राहुल को ले जाने से मना कर दिया. अब राहुल की मौत की सूचना मिल रही है. पुलिस ने राहुल के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें : पेड़ पर लटका मिला था छात्रा का शव, अब हत्या के एंगल पर हो रही जांच, दोस्त है शक के दायरे में




