Crime NewsDhanbadJharkhandLead NewsTOP SLIDER

धनबाद : आउटसोर्सिंग कंपनी के GM की गाड़ी पर फायरिंग, ड्राइवर जख्मी

जीएम राणा चौधरी कंपनी की समस्याओं को लेकर कतरास के जीएम जितेंद्र मल्लिक से बातचीत के लिए गये थे

Dhanbad:  धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के पास मां अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड के जीएम राणा चौधरी की गाड़ी पर दो अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें ड्राइवर सरकार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : पेड़ पर लटका मिला था छात्रा का शव, अब हत्या के एंगल पर हो रही जांच, दोस्त है शक के दायरे में

अपराधियों ने जीएम को लक्ष्य कर फायरिंग की

घटना जोगता थाना क्षेत्र के नया मोड़ के पास की है. अपराधियों ने जीएम को लक्ष्य कर फायरिंग की, लेकिन गोली जीएम का ड्राइवर सरकार महतो को लगी. गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और गाड़ी भगाकर जोगता थाना क्षेत्र के दस नंबर स्थित कार्यालय पहुंचा.

इसे भी पढ़ें :  चतरा : कुंदा पुलिस ने अफीम की खेती ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट की

ड्राइवर को  कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

 इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई. ड्राइवर को जख्मी हालत कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां से एक जिंदा गोली भी बरामद की गयी है.

बता दें कि जीएम राणा चौधरी कंपनी की समस्याओं को लेकर कतरास के जीएम जितेंद्र मल्लिक से बातचीत के लिए गये थे. इस दौरान वो सिजुआ 10 नंबर स्थित ऑफिस से लौट रहे थे. इस दौरान नया मोड़ के समीप बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी.

 

 

Related Articles

Back to top button