JamshedpurJharkhand

बीडीओ के प्रयास से बाजार में हुई कचरे की सफाई, जल्द होगी शौचालय की मरम्मत

Musabani : प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के प्रयास से मुसाबनी बाजार की मुख्य सड़क पर लगे कचरे के ढेर की एक बार फिर जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कराई गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी के एक साल छह माह के अन्तरकाल में चौथी बार सफाई कराई गई है. कार्य स्थल पर खुद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित होकर कचरे की सफाई कराई और टैªक्टर के माध्यम से कचरा दूर फेकवाया गया. इस मौके पर आस पास के दुकानदारों ने यहां कचरा नहीं फेकने की अपील की और निगरानी समिति को सख्त निर्देश दिया गया कि कोई भी दुकानदार कचरा फेकता हुआ पाया गया तो उनपर कार्रवाई करें. सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि कचरा फेकने के लिए एक स्थान बनाया गया है, वहीं पर कचरा फेके और आपने आस-पास की सफाई रखें, ताकि विभिन्न प्रकार बीमारी से बचा जा सके. निगरानी समिति द्वारा बाजार के पास शौचालय की सफाई करने की बात पर बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द शौचालय के आस-पास की सफाई करा दी जाएगी और शौचालय का उपयोग हेतु इसकी मरम्मत करवा दी जाएगा. पानी की व्यवस्था भी करा देने की बात बीडीओ ने कही. ज्ञात हो कि मुसाबनी टाउनशिप के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रयास से कमेटी का भी गठन किया गया है, ताकि बाजार में साफ-सफाई के अलावा एक सुन्दर टाउनशिप बन जाए. इस सफाई अभियान में युसीआईएल कंपनी का भी सहयोग रहा. इस अवसर पर समिति के सचिव तुषारकान्त पातर, बिरमान लामा, बीजू मिश्रा सहित काफी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button