
Jamshedpur : लीगल एड क्लिनिक एमजीएम हॉस्पिटल एवं लीगल ऐड क्लिनिक ओल्ड एज होम साकची के संयुक्त तत्वावधान में जोबा रानी बास्के की अध्यक्षता में गुरुनानक हाई स्कूल के विद्यार्थियों के बीच विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूल के 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्रों को पृथ्वी को बचाने पर प्रकाश डाला गया.
इस अवसर पर डालसा के सदस्य गुड्डू हैदर ने विश्व पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने 1970 में पृथ्वी को बचाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की थी. आज हमें धरती को बचाने के लिये ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने होंगे. गुरुनानक हाई स्कूल के प्रधानाचार्य कुलविंदर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हम सारे लोगों का कर्तव्य है कि पर्यावरण एवं धरती की रक्षा के लिये प्लास्टिक,पेट्रोल,डीजल का उपयोग कम करें. उन्होंने कहा कि आज सही मायने में आदिवासी समाज एवं जनजातीय समाज ही धरती की रक्षा कर रहे हैं. वहीं मौके पर मौजूद डालसा के अधिवक्ता मो शकील ने कहा कि बच्चों को कानून की जानकारी होनी चाहिये तभी वो समाज और अपनी रक्षा कर सकेंगे.
मो शकील ने कानून की विभिन्न धारा की जानकारी बच्चों को दी जबकि अधिवक्ता मणिभूषण कुमार ने रोड सेफ्टी के बारे में एवं विभिन्न मोटर एक्ट के बारे में बताया. इनके अलावा पीएलवी सुनीता कुमारी, शिक्षिका मधुबाला, स्वाति सिंह, रणजीत कुमारी गिल, रविन्द्र कौर, पूजा शर्मा ने भी पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डाला.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : जेएच तारापोर में रक्तदान शिविर आयोजित, अभिभावकों ने किया रक्तदान




