JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : जेएच तारापोर में रक्तदान शिविर आयोजित, अभिभावकों ने किया रक्तदान

Jamshedpur : टेल्को स्थित जेएच तारापोर स्कूल परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. जमशेदपुर ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित उक्त रक्तदान शिविर में गरीब कैंसर मरीजों के लिए रक्त संग्रहित किया गया.

शिविर के सफल आयोजन को लेकर स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि रक्त की कुछ बूंदें, किसी के जीवन को खिलने में मदद कर सकती हैं. इसलिए सभी को रक्तदान कर जरुरतमंद की मदद करनी चाहिए. इससे गरीब कैंसर रोगियों को लाभ मिलेगा. उक्त रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा.

ये भी पढ़ें- Earth Day : पृथ्वी बचाओ दिवस पर मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने नो प्लास्टिक का दिया संदेश

Related Articles

Back to top button