JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के कर्मचारियों को 31 जुलाई तक मिलेगा प्रमोशन का लाभ, 2018 से रूका है मामला

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला साल 2018 से रूका है. जहां साल 2018 में उर्जा विकास निगम ने व्यवस्था लागू की. इसके बाद से बिजली वितरण के थर्ड और फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों के प्रमोशन में रूका है. बता दें निगम के थर्ड और फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों को प्रमोशन क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालय के अनुमोदन पर दी जाती है. ऐसे में झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की ओर से लगातार इस मामले में प्रयास किया जा रहा है. जहां अलग-अलग क्षेत्र के आपूर्ति कार्यालय से कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग की जा रही है. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की मानें तो रांची समेत पांच जिलों में कार्यरत थर्ड और फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों को 31 जुलाई तक प्रमोशन दे दिया जायेगा. जीएम की ओर से इस पर सहमति दी गयी है. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में प्रमोशन 1998 में सृजित पद के अनुसार दिया जायेगा. इसमें सब डिवीजन कार्यालय और एचटी एलटी लाइन के अनुसार पद सृजित किया गया है. जिसके अनुसार कर्मियों को प्रमोशन दिया जायेगा.

400 पद है सृजित

रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और खूंटी जिला शामिल है. इन जिलों को मिलाकर कुल चार सौ थर्ड और फोर्थ ग्रेड कर्मियों को प्रमोशन दिया जाना है. वहीं, यूनियन के अध्यक्ष आशीष कुमार की मानें तो रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के 400 कर्मियों को 2018 से प्रमोशन नहीं दिया गया है. निगम मुख्यालय की ओर से  व्यवस्था लागू की गयी है. लेकिन इसके बाद भी निगम मुख्यालय की अपने नियमों के कारण मामला रूका है. वहीं, क्षेत्रीय जीएम स्तर पर अनुमोदन नहीं होने के कारण भी कर्मचारियों का प्रमोशन रूका है. बता दें पिछले एक साल से पावर वर्कर्स यूनियन की ओर से कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: 13वीं झारखंड राज्य सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए रांची जिला टीम की हुई घोषणा, देखें प्लेयर्स लिस्ट

Related Articles

Back to top button